सेंट पीटर्सबर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां इंटरनेशनल इकॉनोमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि `विश्‍व में कई बदलाव आए हैं, लेकिन भारत और रूस के संबंध निरंतर बढ़ते गए है`. उन्‍होंने कहा कि `दुनिया आज भारत की तरफ देख रही है`. सबसे पहले उन्होंने व्लादिमीर पुतिन को अपने होमटाउन बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा,  "भारत का मिशन बॉलीवुड मूवी की लागत से कम खर्च में मंगल पहुंच गया।" मोदी बोले कि रूस और  भारत रिश्ते वक्त के साथ गहरे और मजबूत होते जा रहे हैं। उन्होंने रूस के कारोबारियों से कहा, ‘‘आइए और भारत में अपना नसीब आजमाइए। भारत वह देश है जो स्काई इज द लिमिट की भावना से काम करता है। आप जिस भी सेक्टर में काम करना चाहें, वहां संभावनाएं मौजूद हैं।`` भारत 3 तरह से तरक्की कर रहा है मोदी ने कहा- भारत 3 तरह से तरक्की कर रहा है। एग्रीकल्चर, मैन्यूफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर।
मोदी ने कहा- इसके लिए हमें सबसे ज्यादा मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। 50 से ज्यादा शहरों में मेट्रो चाहिए। 500 से ज्यादा शहरों के लिए वेस्ट मैनेजमेंट चाहिए। रोज ढाई करोड़ लोग हमारे देश में ट्रेन में सफर करते हैं। किसी छोटे देश की आबादी से ज्यादा लोग हमारे यहां ट्रेनों में होते हैं। इसे हमें सुरक्षित बनाना है। क्लीन इंडिया के तहत 2500 किमी लंबी गंगा की सफाई हम कर रहे हैं।
1100 दिन में 1200 कानून खत्म किए  मोदी ने कहा, "हमारी सरकार ने 1100 दिन में 1200 कानून खत्म किए। भारत सफलता के नजरिए से बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजनीतिक इच्छा, राजनीतिक स्थायित्व और स्पष्ट नजरिए ने सुधार और बदलाव की नींव रखी।" बीज से बाजार तक टेक्नोलॉजी  मोदी ने कहा, "बीज से लेकर बाजार तक में मैं टेक्नोलॉजी की मदद चाहता हूं। आॅर्गनिक फॉर्मिंग के लिए भी हम कोशिश कर रहे हैं। फूड प्रोसेसिंग में हम कह सकते हैं कि स्काय इज द लिमिट।" "विश्व में मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनियों को निमंत्रण देता हूं। डिफेंस की मैन्युफेक्चिरिंग के लिए भी आपको निमंत्रण है।"  रिन्यूअल एनर्जी पर फोकस  "हम रिन्यूअल एनर्जी पर फोकस करना चाहते हैं। ये हमारा सदियों पुराना कमिटमेंट है। अभी इस क्षेत्र में काफी काम होना बाकी है। हमने एलईडी बल्ब के जरिए कई मेगावाॅट बिजली बचाई है। गुजरात ने अलग क्लाइटमेट डिपार्टमेंट बनाया था। हमारा अथर्ववेद पांच हजार साल पुराना है। प्रकृति की तबाही को हम भारतीय क्राइम मानते हैं।" राजकपूर को यहां सभी जानते हैं - मोदी ने फोरम में कहा कि रूस में बॉलीवुड बेहद पॉप्युलर है। उन्होंने राजकपूर का भी जिक्र किया।  कहा, "शायद ही ऐसा हो कि यहां राजकपूर को कोई नहीं जानता। पुराने क्या, नई पीढ़ी को लोग भी उन्हें जानते हैं।" भारत को मिसाइल सिस्टम देगा रूस, एक साथ 36 मिसाइलें गिरा सकेगी आर्मी - रूस ने साफ किया है कि वह भारत को एस-400 मिसाइल सिस्टम देगा। दोनों देशों के बीच इस पर बातचीत हो चुकी है। वहीं, दोनों देशों ने साथ मिलकर एयरक्राफ्ट और ऑटोमोबाइल्स बनाने पर भी सहमति जताई है।  पिछले साल गोवा में ब्रिक्स समिट के दौरान भारत और रूस के बीच करीब 40 हजार करोड़ रुपए की इस डिफेंस डील पर चर्चा हुई थी। इस डील के तहत सबसे बड़ा फायदा एस-400 मिसाइल सिस्टम का मिलेगा। यह पाकिस्तान या चीन की 36 न्यूक्लियर पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइलों को एक वक्त में एक साथ टारगेट कर सकेगा।