खाने में हम सलाद खाते हैं लेकिन सिर्फ खाने के लिए ही उसका सेवन करते हैं। सलाद खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। रोज सलाद खाने से कोलेस्ट्राल कम रहता है। आयुर्वेद के जानकार मदन योगी इसके फायदे बता रहे हैं। यह हैं सलाद के फायदे सलाद में प्रचूर मात्रा में कोलेस्ट्राल पाया जाता है। यह सभी के लिए जरूरी तत्व होता है। इसके अलावा रोज सलाद खाने से कोलेस्ट्रोल कम रहता है जिससे दिल की बीमारियां नहीं होती हैं। सलाद खाने से हमारे रक्त का संचार बढ़ता है। सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन मिलते हैं। सलाद खाने से वजन भी कम होता है। सलाद में सभी प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। यदि कम भोजन कर सलाद भरपूर लिया जाए तो पेट भी भरेगा और वजन भी नियंत्रित रहेगा। सलाद में अधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। एंटी ऑक्सिडेंट शरीर में थकावट नहीं होने देती है।