इंद्र वशिष्ठ
दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (प्रशासन) के पद तैनात राजेश मलिक के खिलाफ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुलिस महानिदेशक के पद पर रहते हुए एक होटल व्यवसायी से लाखों रुपए ऐंठने की कोशिश के आरोप में   भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने  मामला दर्ज किया है। राजेश मलिक के साथ उसके स्टाफ अफसर अशोक चौबे भी इस मामले में आरोपी हैं। 9 अक्टूबर को यह मामला दर्ज किया गया है।  शिकायतकर्ता होटल व्यवसायी अब्दुल सलाम पहले अंडमान पुलिस में था। आरोप है कि ये अफसर किसी के खिलाफ  गुमनाम व्यक्ति के नाम से शिकायत  पत्र खुद बना  देते थे फिर उसके आधार पर कार्रवाई करने की धमकी देकर रकम वसूलते थे।इस होटल मालिक से भी 15 लाख रुपए की मांग की गई। जिसकी उसने शिकायत कर दी। मुख्य सतर्कता अधिकारी ने जांच के बाद उप राज्यपाल के पास मामला भेज दिया। तत्कालीन  उप राज्यपाल जगदीश मुखी की मंजूरी के बाद FIR दर्ज कर ली गई। राजेश मलिक 1997 में दिल्ली में पश्चिम जिले के डीसीपी थे तब दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री जगदीश मुखी से उनकी गहरी दोस्ती थी।