इस्लामाबाद (एएनआइ)। आखिरकार इमरान खान की तीसरी शादी की खबरों को लेकर गर्म अटकलों का बाजार शांत हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की तीसरी शादी की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बुशरा मानेका से पूरे रीति-रिवाज के साथ निकाह किया है। पीटीआई की ओर से ट्विटर पर इमरान खान की तीसरी शादी की तस्वीर भी जारी की गई है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, `रविवार 18 जनवरी को रात 9 बजे परिजनों और करीबी दोस्तों के बीच आज निकाह पूरा हुआ।` पीटीआई की ओर से बताया कि निकाह समारोह बुशरा के घर ही हुआ।

शादी की तस्वीरों से पता चला है कि इमरान और बुशरा मानेका का निकाह मुफ्ती सईद ने पढ़ाया है। इससे पहले रेहन खान और इमरान की निकाह भी उन्होंने ही पढ़वाया था।पिछले महीने पीटीआई प्रमुख इमरान खान की तीसरी शादी को लेकर खबरों सामने आई थी। हालांकि उनकी पार्टी की ओर से तीसरी शादी की खबरों का खंडन कर दिया गया था। लेकिन अब पीटीआई ने खुद शादी की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कर तीसरी शादी की पुष्टि कर दी है। इस बीच इमरान खान की तीसरी बेगम बुशरा मानेका ने पीटीआई के ट्वीट कर री-ट्वीट कर लिखा- `अल्लाह के फजलों करम से हम एक नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं। आपकी दुआओं की जरूरत है।`



बुशरा मानेका एक आध्यात्मिक गुरू हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। कुछ साल पहले वे खवार फरीद मनेका से अलग हो गईं। वे मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां हैं। पीटीआई प्रमुख इमरान खान और बुशका मानेका की पहली बार वर्ष 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव के दौरान हुई। लोधरन में एनए-154 सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। जहां इमरान खान चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी।


इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश मूल की जेमिमा खान से हई। जेमिमा के साथ उनका रिश्ता 9 साल तक चला, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से साल 2004 में तलाक ले लिया। 8 जनवरी, 2015 को इमरान खान ने टीवी प्रेजेंटर रेहम खान से दूसरी शादी की। ये रिश्‍ता बमुश्किल 10 महीने ही चल सका और दोनों अलग हो गए। इमरान की तीसरी शादी आध्यात्मिक गुरू बुशरा मानेका से की है। इनका नाम बुशरा बीबी या ‘बुशरा मानेका’ जिन्‍हें पकपट्टन में मिस पिंकी के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि इमरान खान का यहां पर आना-जाना करीब दो साल पहले से था। वह अकसर यहां पर स्थित पीर बाबा फरीदुदृीन की दरगाह पर आते थे और कुछ समय भी बिताते थे। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक जब कभी वह परेशान या मुसीबत में होते हैं तो बुशरा से मुलाकात भी करते थे। बुशरा वट्टू कबीले से ताल्‍लुक रखती हैं जो मानेका  का ही उप कबीला है। 40 वर्षीय बुशरा की शादी एक सीनियर कस्‍टम अधिकारी खावर फरीद मानेका से हो रखी थी है। हालांकि  कुछ वक्त पहले दोनों अलग हो गए। अब 65 वर्षीय इमरान खान से उन्होंने दूसरा विवाह कर लिया है।