इंद्र वशिष्ठ,
सीबीआई ने मेरठ में छावनी बोर्ड के मनोनीत सदस्य सतीश कुमार शर्मा को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने 29 मई, 2026 को सतीश कुमार शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि सतीश कुमार शर्मा ने गांधी बाग, मेरठ छावनी, उत्तर प्रदेश के पार्किंग, कैंटीन और प्रवेश शुल्क के टेंडर को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए शिकायतकर्ता द्वारा अपनी मां की ओर से संचालित निजी फर्म को दिए गए टेंडर को जारी रखने के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने 29 मई, 2026 को जाल बिछाकर सतीश कुमार शर्मा को शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। छावनी बोर्ड के मनोनीत सदस्य सतीश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।