इंद्र वशिष्ठ

दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा। सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के भलस्वा डेयरी थाने में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) रवींद्र कुमार को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। 
सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर 17 नवंबर को एएसआई रवींद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस एएसआई ने बाहरी उत्तरी जिले के भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों को राहत देने और उन्हें गिरफ्तार न करने के एवज़ में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई को सत्यापन के दौरान पता चला कि एएसआई रवींद्र कुमार ने 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और मामले की जांच में मदद करने के एवज में, पहली किस्त के तौर पर 1 लाख रुपये लेने के लिए राजी हो गया। 
सीबीआई ने 17 नवंबर को ही एक जाल बिछाया और थाने में ही एएसआई रवींद्र कुमार को शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर 70 हजार रुपये (पहली किस्त) मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।इ